क्या आप भी दीवाली के आउटफिट को लेकर परेशान हैं? चिंता मत कीजिए, इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे यूनिक और स्टाइलिश फैशन आइडियाज़, जो आपके लुक को और भी खास बना देंगे।
दीवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें घर की सफाई, सजावट और तैयारियों का ज़्यादा बोझ अक्सर महिलाओं पर ही रहता है। इसी वजह से वे अपने लिए समय नहीं निकाल पातीं और त्यौहार वाले दिन अक्सर इस बात को लेकर कन्फ्यूज़ हो जाती हैं कि कौन-सा आउटफिट पहनें और उसके साथ कौन-सी ज्वेलरी मैच करें।
इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए मैं आज आपके लिए एक खास पोस्ट लेकर आई हूँ। यहाँ आपको दीवाली के लिए बेहतरीन आउटफिट और ज्वेलरी कॉम्बिनेशन के ऐसे आइडियाज़ मिलेंगे, जिन्हें अपनाकर आप बिना किसी टेंशन के तैयार हो सकेंगी और त्यौहार के दिन एकदम स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखेंगी।
1. बनारसी साड़ी विद गोल्ड ज्वेलरी :-
2. इंडो-वेस्टर्न लहंगा विद कुंदन ज्वेलरी:-
- आउटफिट: पेस्टल कलर या ऑफ-व्हाइट इंडो-वेस्टर्न लहंगा।
- डुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल लहंगे की खूबसूरती को दोगुना कर देता है। आप चाहें तो डुपट्टे को एक कंधे पर पल्लू की तरह सेट करें, दोनों कंधों पर डालें या फिर बेल्ट के साथ मॉडर्न टच दें।
- ज्वेलरी: कुंदन नेकलेस, माथा पट्टी और रिंग।
- हैवी लहंगे के साथ हल्की ज्वेलरी पहनें, जैसे सिर्फ चोकर या लॉन्ग नेकलेस और झुमके। वहीं, अगर लहंगा सिंपल है तो आप हैवी ज्वेलरी सेट जैसे कुंदन, पर्ल या पोल्की पहन सकती हैं।
- स्टाइलिंग टिप: ओपन हेयर स्टाइल और न्यूड मेकअप लुक को परफेक्ट बनाएगा।
3. शरारा विद हैवी इयररिंग्स :-
4. पेस्टल अनारकली विद हैवी दुपट्टा:-
इस तरह के आउटफिट पहनकर आप दिवाली के दिन सबसे खास दिख सकते हैं। इस ब्लॉग में आपके आउटफिट, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल से जुड़े सभी सवालों का जवाब दिया गया है। आशा करती हूँ कि आपको यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसी और पोस्ट्स के लिए कृपया कमेंट सेक्शन में अपना सुझाव जरूर दें।